फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Additional coolers and ACs will be installed in the wards of the district hospital; the hospital administration is purchasing 20 coolers and 10 ACs.

Azamgarh News: जिला अस्पताल के वार्डों में लगेंगे अतिरिक्त कूलर व एसी, 20 कूलर और 10 एसी की खरीद कर रहा अस्पताल प्रशासन

Sun, 24 May 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Additional coolers and ACs will be installed in the wards of the district hospital; the hospital administration is purchasing 20 coolers and 10 ACs.
जिला संयुक्त चिकित्सालय के फिमेल सर्जिकल वार्ड में लगा एक कूलर। संवाद
आजमगढ़। मंडलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के लिए राहत की खबर है। शुक्रवार को अमर उजाला में गर्मी में अस्पताल बेहाल : ‘बडे वार्डों में एक कूलर नाकाफी, तपती दीवारों के बीच मरीज बेदम’ शीर्षक के प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने सभी वार्डों में दो-दो कूलर लगाने जा रहा है। वहीं ओटी, आईओटी, बर्न वार्ड सहित अन्य वार्डों में एसी भी लगाई जाएगी। जिला अस्पताल प्रशासन 20 कूलर और 10 एसी की खरीद कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस समय तापमान 43-44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। चटख धूप और उमस के बीच पूरा जनजीवन बेहाल है। ऐसे में जिला अस्पताल की पड़ताल की गई तो अस्पताल के वार्डों में खामियां नजर आईं। हाल यह रहा कि मेल-फिमेल सर्जिकल वार्ड, नाक-कान-गला वार्ड सहित अन्य वार्डों में इस प्रचंड गर्मी के बीच एक-एक कूलर लगे हुए थे। एक वार्ड में दो साइड में चार-चार बेड लगे हैं। इसमें कूलर एक साइड के मरीजों के लिए ही हवा दे पा रहा था। कूलर की ठंडी हवा के लिए वार्डों के भर्ती मरीजों के बीच रोजाना तक-झक हो रही थी। तपती दीवारों के चलते पंखे गर्म हवा फेंक रहे थे। शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। शनिवार को इसका संज्ञान लेते हुए प्रमुख अधीक्षक डॉ. सतीश चंद्र कन्नौजिया ने सभी वार्डों में दो-दो कूलर लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ऑपरेशन थिएटर, आई ऑपरेशन थिएटर, बर्न वार्ड आदि के लिए भी एसी लगाने के निर्देश दिए। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अभी तक वार्ड और ओपीडी के बाहर कुल 20 कूलर लगे थे। 20 अतिरिक्त कूलर और लगाए जाएंगे। कहा कि इस प्रचंड गर्मी में जहां भी मरीजों को दिक्कत होगी, वहां कूलर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के विभिन्न वार्ड, ओपीडी के बाहर मरीजों के लिए कूलर लगाए जा रहे हैं। अभी तक वार्डों में एक-एक कूलर लगे थे, अब दो-दो कूलर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 10 एसी भी ओटी आदि में लगाई जा रही है। अस्पताल में भर्ती व आने वाले मरीजों के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी। -डॉ. सतीशचंद्र कन्नौजिया, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, मंडलीय जिला चिकित्सालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed