सचिव, आजमगढ़ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट में प्रतिधिबंधित क्षेत्र में हो रही निर्माण केे पुलिस की मौजूदगी में सील कराया। इसके पहले भवन का निर्माण करने वाले मालिक को नोटिस जारी की गई थी और कार्य को भी रोकवाया गया था। जब उसने निर्माण नहीं रोका तो एडीए द्वारा कार्रवाई की गई।
एडीए सचिव बैजनाथ ने बताया कि मौजा कोलघाट, बाईपास रोड पर रिजवान द्वारा एडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए प्रतिबंधित क्षेत्र में लगभग 100 वर्ग मीटर में बांध के समानांतर बांध व नदी के मध्य निर्माण करते हुए बंधा रोड लेविल पर छत डाले जाने के लिए शटरिंग का कार्य पाए जाने पर एडीए द्वारासात अगस्त को कार्य बंद कराया गया। प्राधिकरण के कर्मचारी स्थल पर दो से तीन घंटे निगरानी करते रहे। लेकिन क्षेत्रीय अवर अभियंता के स्थलीय निरीक्षण आख्या के अनुसार विपक्षी द्वारा सात अगस्त की रात पड़ोसी बलराज कार वास से बिजली जोड़कर प्रकाश की व्यवस्था कर रात्रि में ही छत डाल दी गई। इस पर वनीकरण क्षेत्र में हो रहे अनाधिकृत निर्माण जिसका शमन भी नहीं हो सकता, को सील किए जाने की संस्तुति की गई। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए नौ अगस्त सुनवाई तिथि नियत की गई। इसके बाद भी वह नियत तिथि पर सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुए। इस पर बुधवार को उनके अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।