{"_id":"688525cee3cc0f29f806a968","slug":"action-will-be-taken-on-negligence-in-verification-of-pm-kisan-beneficiaries-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-134928-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पीएम-किसान लाभार्थियों के सत्यापन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पीएम-किसान लाभार्थियों के सत्यापन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों के डिजिटल सत्यापन का कार्य जनपद में तेजी से चल रहा है।
शासन व डीएम रविंद्र कुमार के निर्देशानुसार इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सत्यापन में कोताही बरतने वाले क्षेत्रीय कार्मिकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है, जिसके लिए पीएम-किसान योजना के लाभार्थियों का ग्रामवार सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी द्वारा की गई समीक्षा में यह पाया गया कि 3956 राजस्व ग्रामों में से कई गांवों में सत्यापन की गति अत्यंत धीमी है। इस पर उन्होंने कम प्रगति वाले 100 ग्रामों के पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों, तकनीकी सहायकों, एटीएम/बीटीएम को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है।
साथ ही यह निर्देश भी दिया गया है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो वेतन रोका जाएगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
खंड विकास अधिकारियों द्वारा पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों और कृषि विभाग के तकनीकी सहायकों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार तय की गई है।