फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action will be taken if CCTV of strong room is found closed: DM

स्ट्रांग रूम का बंद मिला सीसीटीवी तो होगी कार्रवाई : डीएम

Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if CCTV of strong room is found closed: DM
परीक्षा की सुरक्षा व सुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसे लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखे प्रश्न पत्रों व सीसीटीवी कैमरे की जांच की। उन्होंने कहा कि सीसी टीवी कैमरा किसी भी हाल में बंद न हो। यदि बंद मिला तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गांधी गुरुकुल इंटर कालेज भंवरनाथ, बिद्धा देवी इंटर कालेज आफिसपुर व महादेवी हायर सेकेंड्री स्कूल के स्ट्रांग रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रखे गए प्रश्न पत्रों के लाकर की जांच किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के अंदर लगाए गए सीसी टीवी कैमरे की जांच की तथा उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि सीसी टीवी कैमरे हमेशा क्रियाशील रहे। उन्होंने कहा कि यदि सीसी टीवी कैमरे आफलाइन पाए गए तो केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम में रखे गए प्रश्न पत्रों की सुरक्षा एवं सुचिता 24 घंटे सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल परिसर में बाहर से आने व जाने वालों के लिए एक रजिस्टर बनाया जाए, जिसमें उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण अंकित किया जाए।
विज्ञापन

चंद्रावती देवी इंटर कालेज ठेकमा का सीसीटीवी कैमरा मिला बंद
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान चंद्रावती देवी इंटर कालेज ठेकमा का सीसी टीवी कैमरा क्रियाशील नहीं मिला। डीएम संबंधित स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तत्काल भेजकर जांच करने के लिए निर्देश दिए। डीएम ने कंट्रोल रूम प्रभारी को निर्देश दिया कि सभी स्कूलों के स्ट्रांग रूम में स्थापित सीसी टीवी कैमरा प्रत्येक दशा में क्रियाशील होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed