फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action taken for spilling liquor, contract worker's service terminated

Azamgarh News: जाम छलकाने पर कार्रवाई संविदाकर्मी की सेवा समाप्त

Sun, 01 Mar 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Action taken for spilling liquor, contract worker's service terminated
आजमगढ़। तहसील परिसर स्थित एसडीएम मार्टीनगंज के चेंबर में जाम छलकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में मार्टीनगंज तहसील में तैनात संविदाकर्मी अंकित सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई है। वायरल वीडियो से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप सरीखा माहौल है। इस प्रकरण को अमर उजाला ने 28 फरवरी के अंक में प्रकाशित किया था। वायरल वीडियो एसडीएम के चेंबर के भीतर का बताया जा रहा है। मेज पर एक शराब की बोतल, तीन पानी की बोतलें, एक नमकीन का पैकेट और तीन गिलास रखे दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से सिगरेट लेते हुए भी नजर आ रहा है। सरकारी कार्यालय के भीतर इस तरह की गतिविधि सामने आने से प्रशासन की छवि पर भी सवाल खड़े हुए। मामले को लेकर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि मार्टीनगंज तहसील में तैनात संविदाकर्मी अंकित सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो की गंभीरता को देखते हुए उसका संज्ञान लिया गया और प्रारंभिक जांच के बाद संबंधित संविदाकर्मी की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। एडीएम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता, अमर्यादित आचरण और नियमों के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed