फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action started under Epidemic Act, three were sued

महामारी एक्ट के तहत होने लगी कार्रवाई, तीन पर मुकदमा

Tue, 25 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Action started under Epidemic Act, three were sued
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम अभियान चला कर मास्क आदि की चेकिंग किया। इस दौरान जो भी दुकानदार बिना मास्क सामान बेचते मिले उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं कई लोगों को बिना मास्क बाजार में चक्रमण करने पर कड़ी चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

कोतवाल धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव फोर्स के साथ सोमवार की शाम शहर में घूम कर चक्रमण कर रहे थे। इस दौरान मास्क की चेकिंग की जा रही थी। सिविल लाइंस चौराहे पर बगैर मास्क लगाए फल बेच रहे लोगों पर पुलिस टीम की नजर पड़ी। पुलिस टीम ने एक महिला समेत तीन फल कारोबारियों का महामारी एक्ट में चालान कर दिया। पाबंद किए गए लोगों में राजन निषाद पुत्र स्व. रामनयन, शिव कुमार पुत्र प्रहलाद निवासी रैदोपुर व सीमा पत्नी दशरथ निवासी गुरूटोला शामिल है। इसके अलावा पुलिस टीम ने कई राहगीरों को भी रोक कर मास्क लगाने को कहा और उन्हें इस बाबत कड़ी चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed