{"_id":"6331f7682c03d81c9a21c729","slug":"action-should-be-taken-if-there-is-a-decrease-in-the-quality-of-food-and-beverages-dm-azamgarh-news-vns6761249131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता में कमी मिले तो करें कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता में कमी मिले तो करें कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक हुई। डीएम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि दशहरा व दीपावली के दृष्टिगत अभियान चलाकर समस्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की दुकानों पर सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराएं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य कारोबारियों के यहां हाइजीन रेटिंग, ईट राईट इनिशिएटिव कराया जा रहा है। इसी के साथ ही दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों के नमूनों को संकलित कर जांच कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि खाद्य पदार्थ की जो जांच सचल खाद्य जांच प्रयोगशाला से कराई जा रही है, उसमें जांच की संख्या बढ़ाएं।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि संज्ञान में आ रहा है कि मिष्ठान की दुकानों पर मिठाइयों में मानक से ज्यादा सिंथेटिक कलर का प्रयोग हो रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसी दुकानों की जांच कराएं, जहां पर सिंथेटिक कलर मिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी के साथ ही स्लम इलाकों में छोटे दुकानदार व ठेलों पर खाद्य पदार्थों की बिक्री की जा रही है। ऐसे दुकानादारों व ठेलों की जांच करें। उनसे यह भी जानकारी प्राप्त करें कि यह सामान कहां से खरीद रहे हैं, उन पर कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन लोगों के यहां से सैंपल लिया जाय यदि उनके सैंपल टेस्ट में फेल पाए जाते हैं तो कार्रवाई करें।