मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक्शन जारी: आजमगढ़ में गुर्गे की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क, कुख्यात अपराधी जेल की काट रहा सजा
आजमगढ़ जिले के हिस्ट्रीशीटर और मुख्तार अंसारी के सहयोगी शाहजमां उर्फ नैय्यर की तीन करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहुबली विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का एक्शन जारी है। बुधवार को आजमगढ़ में मुख्तार के सहयोगी और आईएस 191 गैंग के लीडर शाहजमां उर्फ नैय्यर की तीन करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया। यह संपत्ति मार्टीनगंज के मोहमदपुर फेटी गांव में मौजूद थी।
शाहजमां वर्तमान में जेल में बंद है। वह जनपद स्तर पर पंजीकृत सक्रिय गैंग डी-72 का एक कुख्यात अपराधी है। आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्तार अंसारी गैंग का सहयोगी और हिस्ट्रीशीटर अपराधी शाहजमां उर्फ नैय्यर गैंगस्टर में निरुद्ध है। इसके चलते उसकी करीब तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।
आजमगढ़ और आसपास के जिलों में शाहजमां उर्फ नैय्यर का आतंक
कुर्क की गई संपत्ति में दो भूखंड जिसका बाजार मूल्य तीन करोड़ है। एसपी ने बताया कि शाहजमां बरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बताया कि शाहजमां 1990 से अपराध जगत में सक्रिय है। उसका आजमगढ़ और आसपास के जनपदों में भी आतंक है।
उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा और मारपीट की धाराओं में करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। एसपी की मानें तो कुर्क मकान से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों का संचालन गैंग के सदस्यों के सहयोग से और अपराधियों को शरण देने के लिए किया जाता था।
पढ़ेंः आजमगढ़ में शराब माफिया सगे भाइयों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, जहरीली शराब से हुई थी 24 से अधिक मौतें