फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Action against cyber crime Two perpetrators of international call fraud arrested in azamgarh

यूपी: आजमगढ़ में साइबर अपराधियों का खेल बेनकाब, अंतरराष्ट्रीय कॉल धोखाधड़ी के दो अपराधी गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 04:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 03 Oct 2026 04:34 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में अंतरराष्ट्रीय कॉल धोखाधड़ी के दो साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 16 मोबाइल, 4690 रुपये और लैपटाप बरामद किया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथी जीशान के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने की बात कबूली। 

विज्ञापन
Action against cyber crime Two perpetrators of international call fraud arrested in azamgarh
अंतर्राष्ट्रीय कॉल धोखाधड़ी के दो साइबर अपराधी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में पुलिस ने दूरसंचार राजस्व में धोखाधड़ी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को संजरपुर क्षेत्र से हुई। पुलिस ने उनके पास से 16 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, तीन सिम कार्ड और 4690 रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सीओ कौस्तूभ त्रिपाठी ने बताया कि सरायमीर पुलिस और साइबर सेल आजमगढ़ की संयुक्त टीम संदिग्धों की तलाश में थी। संजरपुर बाजार के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पकड़े गए। तलाशी में उनके पास से बरामदगी हुई। पूछताछ में उन्होंने अपने साथी जीशान के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने की बात कबूली। 
विज्ञापन


वे अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियम दर वाले नंबरों (आईपीआरएन) पर इंटरनेट कॉल (वीओआईपी) के माध्यम से अवैध रूप से राजस्व प्राप्त करते थे। दोनों अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ सरायमीर थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बलिया में बदमाशों का दुस्साहस: आलू व्यवसायी को मारी गोली, बाइक सवार दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
अभियुक्तों ने बताया कि वे जीशान के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियम दर वाले नंबरों पर इंटरनेट कॉल करते थे। इन कॉलों को टोल-फ्री नंबरों से जोड़कर लंबे समय तक सक्रिय रखा जाता था, जिससे प्रति मिनट राजस्व उत्पन्न होता था। उन्हें व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से प्रीमियम नंबर और कॉल रूट मिलते थे। बरामद मोबाइल और लैपटॉप में BESTIPRN.COM और ESSARTELECOM.NET से संबंधित लॉगिन पहचान और कूटशब्द की जानकारी मिली है।
 
गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी
पुलिस ने मो. ताबिश और सलीम अहमद को गिरफ्तार किया है। मो. ताबिश खुदादादपुर, थाना निजामाबाद का निवासी है। सलीम अहमद खरेवां, थाना सरायमीर का रहने वाला है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 16 मोबाइल फोन, एक डेल कंपनी का लैपटॉप, तीन खुले सिम कार्ड और 4690 रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed