{"_id":"6479b27bb7b7cc897f021045","slug":"accused-who-threatened-to-bomb-azamgarh-station-in-police-custody-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: दामाद ने ससुर के मोबाइल से फोन करके कर दी ऐसी हरकत, दलबल के साथ पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: दामाद ने ससुर के मोबाइल से फोन करके कर दी ऐसी हरकत, दलबल के साथ पहुंची पुलिस
Fri, 02 Jun 2023 02:44 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 02 Jun 2023 02:44 PM IST
सार
आजमगढ़ पुलिस ने अतरौलिया थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी मो. फारुकी व उसके दामाद एजाज अहमद को हिरासत में लिया लिया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
up 112
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी पुलिस के डायल 112 पर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने अतरौलिया थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी मो. फारुकी व उसके दामाद एजाज अहमद को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के डायल 112 पर आरोपी एजाज अहमद ने अपने ससुर के मोबाइल से फोन कर धमकी दी थी। वहीं स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी लगाई गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Azamgarh news: आजमगढ़ स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, दहशत का माहौल, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
विज्ञापन
कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शासन की ओर से पुलिस की डायल 112 हेल्प लाइन नंबर संचालित हो रही है। ताकि लोगों को तत्काल मदद मिल सके। वहीं शुक्रवार की सुबह पुलिस के डायल 112 पर किसी ने फोन कर स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। उधर जिले की पुलिस भी हरकत में आ गई। देखते ही देखते स्टेशन छावनी में तब्दील हो गई। उधर फोन करने वाले व्यक्ति की तलाश में पुलिस जुट गई। मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए पुलिस अतरौलिया थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव पहुंची। पुलिस ने जिस नंबर से फोन आया था उसे और उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि मो.फारुकी के नाम से सिमकार्ड है, जिससे उनके दामाद एजाज अहमद ने फोन किया था। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
यूपी डायल 112 पर फोन कर स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। स्टेशन पर सुरक्षा-व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।- अनुराग आर्य, एसपी आजमगढ़।