फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused who attempted theft in Income Tax office arrested

Azamgarh News: आयकर कार्यालय में चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Jul 2024 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Accused who attempted theft in Income Tax office arrested
आजमगढ़। आयकर कार्यालय में बृहस्पतिवार की रात चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने ठंडी सड़क पार्क से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पकड़ा गया आरोपी देवराज प्रधान पश्चिम बंगाल के गोरका बिला वार्ड नं. 30 दार्जलिंग जनपद दार्जलिंग का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से एक लोहे की सुम्मी, लोहे की एक हथौड़ी, एक पेचकस की तरह छेनी, दो मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन

आयकर कार्यालय के चौकीदार मुश्ताक अहमद ने शुक्रवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी। आरोप था कि चार जुलाई की रात्रि में आयकर कार्यालय में अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी का असफल प्रयास किया है। आवाज देने पर वे सब भाग गए। उक्त मामले की जांच के लिए पुलिस ने टीम बनाई। टीम ने शनिवार को प्रकाश में आए आरोपी देवराज प्रधान को ठंडी सड़क पार्क से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed