फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of murdering and missing body in property dispute

संपत्ति विवाद में हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप

Tue, 05 Nov 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering and missing body in property dispute
सरायमीर। स्थानीय थाने में सोमवार को कोर्ट के निर्देश पर युवक की हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें वादी मुकदमा ने मृतक के पट्टीदारों को ही नामजद किया है।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के बीबीपुर बड़ी करौली गांव निवासीनी रेना देवी पत्नी स्वतंत्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके ससुर मुंबई एयरपोर्ट में नौकरी करते थे। वहां उन्होंने मकान ले रखा था जिसमें उसके पति के भाई अशोक कुमार, राजेश कुमार, जितेंद्र भी हरते थे। ससुर की मौत के बाद मुंबई के मकान, गांव व नेवासा की संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया। पति के भाई सारी संपत्ति हड़पना चाहते थे, जिसे लेकर उनकी अक्सर ही उसके पति से विवाद होता था और एक बार तो भाईयों ने जान से मारने की धमकी भी दिया था। पति के भाईयों ने मुम्बई की प्रापर्टी बिना बताये ही बेच दिया। जिसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई। फूलपुर के जगदीशपुर में सुसर को मिली नेवासे की जमीन पर भी उक्त लोगों ने कब्जा कर लिया। वह गांव में मकान बना कर रहती है। गांव का मकान बनने के दौरान भी पति के भाईयों ने विवाद किया था, जिस पर मई माह में पति मुम्बई से आये थे। 30 मई को पति के भाई समझौते के लिए उन्हें बुला कर साथ ले गये और इसके बाद से वह लापता है। रेना का यह भी आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके पति की हत्या कर शव गायब कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को सरायमीर थाने में वादी मुकदमा के देवरों अशोक, राजेश व जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed