फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   accused of molestation committed suicide by hanging in toilet in police custody at azamgarh

Azamgarh News: पुलिस हिरासत में छेड़खानी के आरोपी ने की आत्महत्या, थाने पर हंगामा; थानाध्यक्ष सहित तीन निलंबित

Mon, 31 Mar 2025 09:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 31 Mar 2025 09:59 AM IST
सार

Azamgarh Crime News: आजमगढ़ जिले में पुलिस हिरासत में एक छेड़खानी के आरोपी ने फंदे से लटककर जान दे दी। शौच के लिए इजाजत लेकर शौचालय में गया था। काफी देर तक बाहर नहीं निकला। घटना को लेकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
accused of molestation committed suicide by hanging in toilet in police custody at azamgarh
आजमगढ़ में युवक की आत्महत्या के बाद थाने पर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के तरवां थाने में रविवार की रात हिरासत में रखे गए एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह परिजन थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ किया। साथ ही थाने को फूंकने की धमकी भी दी। हंगामा होने की सूचना मिलते ही माैके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए थे। लोगों को सुनने के बाद थानाध्यक्ष सहित तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

 
ये है पूरा मामला
नूरपुर भंवरपुर उमरी गांव निवासी एक व्यक्ति ने तरवां थाने में सनी कुमार (20) हरिकांत पर अपनी पुत्री के साथ छेड़खानी करने की शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर पुलिस ने सनी कुमार को 29 मार्च को ही हिरासत में लेकर थाने में बिठा दिया। तब से वह थाने में ही था। रविवार की रात उसने बाथरूम में पायजामा के नाड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके थाना परिसर में आत्महत्या करने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Eid 2025: तस्वीरों में देखें- काशी में ईद का जश्न, सभी मस्जिदों में अदा की गई नमाज; गले मिलकर दी बधाई

accused of molestation committed suicide by hanging in toilet in police custody at azamgarh
छेड़खानी के आरोपी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

रात में ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आनन-फानन पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की सुबह जब परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो वह थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। परिवार के लोगों का कहना था कि किसी व्यक्ति को 24 घंटे से अधिक थाने में नहीं रखा जा सकता। इसके बाद भी पुलिस ने 29 मार्च से उसे थाने में बिठाया था। अब कहा जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली। अगर उसने आत्महत्या की तो उसकी सूचना उन्हें दिए बगैर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्यों भेज दिया गया?


परिजन थाने के पुलिस कर्मियों पर सनी की हत्या का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। नाराज महिलाओं ने थाना फूंकने की धमकी भी दी। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि युवक ने बाथरूम में रस्सी की सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली है। युवक तरवां थाना क्षेत्र के उमरी ग्राम सभा का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: कैंट रेलवे स्टेशन के पास नाइट मार्केट में लगी आग, मची अफरातफरी; फायर ब्रिगेड ने पाया का काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed