{"_id":"63543f27491fd3023e301cb2","slug":"accused-of-keeping-10-year-old-child-tied-in-a-pole-for-hours-on-mobile-theft-azamgarh-news-vns6803403107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी को लेकर 10 वर्षीय बच्चे को घंटो खंभे में बांधे रखने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोरी को लेकर 10 वर्षीय बच्चे को घंटो खंभे में बांधे रखने का आरोप
विज्ञापन
मासूम को खंभे से बांध पीटा, मुंह में डाला मिर्चा
मोबाइल चोरी के संदेह में 10 वर्षीय बच्चे के साथ की गई बर्बरता
एसपी के हस्तक्षेप पर दर्ज हुआ मुकदमा, मेडिकल भी कराया गया
पिता का आरोप, पिटाई के चलते बच्चे के कान का पर्दा फटा
फोटो संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के हदिसा गांव में एक 10 वर्षीय बच्चे को गांव के कुछ लोगों ने घंटों बिजली के खंभे से बांध कर रखा। मोबाइल चोरी की आशंका में बच्चे की जमकर पिटाई की। बच्चे ने पानी मांगा तो उसके मुंह में मिर्च पाउडर डाला गया। पीड़ित बच्चे के पिता ने थाने में तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हालांकि एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने बच्चे को मेडिकल मुआयना के लिए सीएचसी भेजा। घटना से आक्रोशित बच्चे के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हदिसा गांव निवासी रामकेश राम ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि चार दिन पूर्व गांव के रामआसरे, संजय राम व सुरेंद्र राम ने उनके 10 वर्षीय पुत्र रिसन को खोजते हुए आए। बच्चा उस समय सीवान में खेलने गया था। उक्त लोग सीवान में पहुंच कर उसके बच्चे को पकड़कर ले गए और बिजली के खंभे से उसको बांध दिया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई और पानी मांगने पर मुंह में मिर्च पाउडर डाला गया। किसी ने भी उसके बच्चे को छुड़ाने का प्रयास नहीं किया।
पहले इसकी शिकायत थाने पर की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन घंटे तक मोबाइल चोरी की आशंका में उसके बच्चे को प्रताड़ित करने के बाद छोड़ा गया। थाने पर सुनवाई न होने पर शनिवार को पीड़ित बच्चे के पिता ने एसपी को पत्रक दिया। एसपी ने घटना की गंभीरता को देखते निर्देश दिया तब बरदह थाना पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज किया। पिता के अनुसार उसके बच्चे के कान का पर्दा फट गया है, जिससे खून बह आ रहा है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विवेचना में पुलिस जुटी है।