फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of fraud of Rs 5.30 lakh arrested

Azamgarh News: 5.30 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 5.30 lakh arrested
आधार कार्ड व खाते पर मोबाइल नंबर बदल कर यूपीआई के जरिये बैंक खाते से 5.30 लाख रुपये उड़ाने वाला साइबर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गाजीपुर जिले से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव निवासी रामसमुझ ने 11 फरवरी को साइबर थाने पर तहरीर दी। उसने तहरीर में बताया कि यूबीआई के खाते से धोखाधड़ी कर 5.30 लाख रुपये उड़ा दिए गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर साइबर थाना पुलिस ने जांच की। जांच के बाद पता चला कि यह धोखाधड़ी कमालुद्दीनपुर थाना मोहम्मदाबाद गोहना जिला मऊ निवासी मनोज बनवासी ने की है। प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को लोकेशन के आधार पर मनोज वनवासी को गाजीपुर जिले के सिकड़ी बिजहरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 20 हजार रुपये नकद व वह मोबाइल नंबर भी बरामद किया गया। जिसका प्रयोग 5.30 लाख की ठगी में किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि आधार कार्ड व बैंक खाते से साजिश के तहत मोबाइल नंबर बदल कर उसने यूपीआई के माध्यम से उक्त धनराशि उड़ाया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed