फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of beating her husband and throwing her

Azamgarh News: पति पर मारपीट कर घर से निकालने और दूसरी शादी करने का आरोप

Sun, 17 Mar 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating her husband and throwing her
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पति पर मारपीट कर उसे बच्चों के साथ घर से निकालने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता संगीता चौहान निवासिनी सेठाकोली थाना रौनापार ने बताया कि उसकी शादी 10 मई 2005 को सेठाकोली निवासी विजय चौहान के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हुए। शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। चार अक्टूबर 2022 को पति विजय चौहान, सास दर्शिया देवी, संगीता चौहान ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह किराये के मकान में बच्चों के साथ रह रही है। 28 फरवरी 2024 को पति के चचेरे भाई रामनगीना ने उसे भंवरनाथ मंदिर पर बुलाया और बताया कि तुम्हारा पति दूसरा विवाह कर रहा है। जिस पर उसने मौके पर पहुंच कर पति को शादी करने से मना किया तो वह अपने लोगों से उस पर हमला करवा कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने अपनी तहरीर में विजय चौहान, दर्शिया चौहान, गणेश चौहान, संगीता चौहान, प्रतिभा व प्रतिभा की मां को नामजद किया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed