फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused Mosaib Ahmed was a mechanic in Mumbai and had come to the village a year and a half ago.

Azamgarh News: मुंबई में मैकेनिक था आरोपी मोसैब अहमद, डेढ़ साल पहले आया था गांव

Sun, 19 Apr 2026 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Accused Mosaib Ahmed was a mechanic in Mumbai and had come to the village a year and a half ago.
आजमगढ़। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिन चार संदिग्ध आतंकियों में को पकड़ा है उनमें से मोसैब अहमद उर्फ सोनू आजमगढ़ का रहने वाला है। मोसैब महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर आईमा सरदहा का निवासी है। वह मुंबई में मैकेनिक का काम करता था। आखिरी बार डेढ़ साल पहले घर आया था।
विज्ञापन


उसकी मां जैतुन्निशा वर्तमान में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर दक्षिण मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही है। आरोपी की पत्नी और उसके दो बच्चे मऊ में रहते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोसैब अहमद के अलावा मोहम्मद हमाद, शेख इमरान और मोहम्मद सोहेल को देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ये सभी देश विरोधी गतिविधियों के लिए डिजिटल स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे। इंटरनेट मीडिया के जरिये युवाओं को जोड़कर उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद आजमगढ़ पुलिस भी सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित क्षेत्रों में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर आईमा के ग्राम प्रधान शाकीब ने बताया कि मोसैब अहमद उर्फ सोनू का परिवार मुंबई में रहता था।
बेटा मुंबई में रहकर मैकेनिक का काम करता है। डेढ़ साल पहले आया था। दिल्ली पुलिस उसे पकड़ कर ले गई थी। इसकी जानकारी मिली है। - जैतुन्निशा, आरोपी मोसैब की मां।

दिल्ली पुलिस की ओर से सूचना मिली थी। यहां पर मोसैब अहमद उर्फ सोनू के घर पहुंचकर पुलिस जानकारी जुटाई है। वर्तमान में उसकी मां नसीरपुर में किराये के मकान रहती है। मोसैब की पत्नी और उसके दो बच्चे मऊ में रहते हैं।- चिराग जैन, एसपी गामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed