फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused head arrested, house collapsed

आरोपी प्रधान गिरफ्तार, ढहवाया गया मकान

Tue, 30 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Accused head arrested, house collapsed
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव में सोमवार को प्रधान पद के दावेदार की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के निवर्तमान प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निवर्तमान प्रधान को जहां गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ग्राम समाज की जमीन पर निर्मित उसके मकान को जेसीबी लगवा कर ध्वस्त करवा दिया।
विज्ञापन

सोनहरा गांव निवासी अनिल यादव (45) पुत्र नन्हकु गुजरात प्रांत के अहमदाबाद में जींस फैक्ट्री संचालित करता था। इस बार के पंचायत चुनाव में वह भी प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिए पांच दिनों पूर्व ही घर लौटा था। सोमवार की रात चुनावी रंजिश में ही उसकी लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

घटना के बाबत महेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने निवर्तमान प्रधान रणविजय यादव के साथ ही गांव के चंदेलाल, प्रकाश, शशिकांत, इंदल, लालबहादुर, रामललट, अमित व रविंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी निवर्तमान प्रधान रणविजय यादव को गिरफ्तार कर लिया और उसके द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर कराए गए अवैध निर्माण को जेसीबी लगा कर ढहवा भी दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अनिल यादव की हत्या में मुख्य आरोपी को जहां गिरफ्तार कर लिया गया है तो वहीं पुलिस ने उसके द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रुप से कब्जा कर किए गए निर्माण को जेसीबी से ढहवा दिया गया है। मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और शेष की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed