फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   accused Bandhan Singh surrendered in Ajit Singh murder case in azamgarh court

आजमगढ़: अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी बंधन सिंह का कोर्ट में सरेंडर

Thu, 11 Feb 2021 05:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Feb 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
accused Bandhan Singh surrendered in Ajit Singh murder case in azamgarh court
पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी शूटर 25 हजार के इनामी बंधन सिंह ने गुरुवार दोपहर बाद आजमगढ़ न्यायालय के कोर्ट नंबर छह में सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी पुराने मामले में जमान तुड़वा कर उसने सरेंडर किया गया है। मजे की बात ये है कि एक दिन पहले ही बंधन के सरेंडर की तैयारी की सूचना मीडिया में आ चुकी थी, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई।

विज्ञापन


विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर अजीत सिंह की हत्या के मामले में आजमगढ़ के दो शूटर अंकुर और बंधन का नाम सामने आया था। पुलिस और एसटीएफ की टीमें शूटरों की तलाश में यूपी के साथ ही मुंबई और अन्य प्रदेशों में खाक छान रही थीं।
विज्ञापन


पकड़ में नहीं आने पर लखनऊ पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दोनों आरोपी शूटर आजमगढ़ से हैं। अजीत सिंह हत्याकांड में आजमगढ़ निवासी कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह और अखंड सिंह मुख्य आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ और विवेचना में सामने आया था कि अजीत हत्याकांड की साजिश आजमगढ़ जेल में रची गई थी। इस साजिश में कुख्यात उधम सिंह भी शामिल था। उधम सिंह भी आजमगढ़ जेल में ही निरुद्ध है। बंधन सिंहपुत्र मानिकराज तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा का रहने वाला है।

ये है मामला
लखनऊ में 6 जनवरी की को रात मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य सूत्रधार कुंटू सिंह व अखंड सिंह से कुछ दिन पहले दो दिन तक पूछताछ के बाद दोनों को बरेली व आजमगढ़ जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने शूटर राजेश तोमर, अंकुर और मददगार बंधन का गैरजमानती वारंट लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इन तीनों का वारंट मिल जाएगा। पुलिस अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed