फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused arrested for preparing three passports using fake documents

Azamgarh News: फर्जी कागजात से तीन पासपोर्ट तैयार कराने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for preparing three passports using fake documents
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज़ तैयार कर नाम, पता और अन्य व्यक्तिगत विवरण बदलकर अलग-अलग तीन पासपोर्ट बनवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अबूशाद पुत्र शाह मोहम्मद, निवासी ग्राम मंगरावा, रायपुर (थाना गंभीरपुर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गंभीरपुर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अबूशाद ने फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर अलग-अलग वर्षों में तीन पासपोर्ट बनवाए थे। इन सभी पासपोर्टों में आरोपी ने अपने नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि में बदलाव कर दस्तावेज़ प्रस्तुत किए थे। मामले की जांच उप निरीक्षक यशवंत सिंह द्वारा की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। फर्जी दस्तावेज तैयार करने और पासपोर्ट नियमों का उल्लंघन करने पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मंगलवार को उसे विषहम मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed