UP: आंबेडकर जयंती के दिन ले ली जान...ऐसे की थी हत्या, हिंसक झगड़े के बाद तनाव; एक दिन बाद आरोपी अरेस्ट
Azamgarh News: बिलरियागंज थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Azamgarh News: आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीरपुर फतेहपुर गांव में आंबेडकर जयंती के दिन हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मारपीट में घायल श्रीराम (53) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार दोपहर मुख्य आरोपी सुरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के अनुसार, घटना मंगलवार की है, जब गांव में आंबेडकर जयंती मनाने की तैयारी चल रही थी। मृतक के पुत्र प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पिता श्रीराम कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सुरंजन कुमार ने इसका विरोध किया और रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की।
पुलिस ने की कार्रवाई
आरोप है कि विवाद के दौरान सुरंजन ने श्रीराम को धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुलवा नहर पुलिया के पास से आरोपी सुरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।