फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accountants use their pen while sitting at home, farmers are getting worried

Azamgarh News: लेखपालों ने घर बैठे चला दी कलम, परेशान हो रहे किसान

Sat, 30 Nov 2024 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Accountants use their pen while sitting at home, farmers are getting worried
तहसील क्षेत्र में किसानों के खतौनियों का अंश निर्धारण किया गया जिसमें काफी त्रुटियां हैं। लेखपालों द्वारा बिना सर्वे किए बिना जानकारी के ही अंश निर्धारण कर दिया गया। जिससे पीड़ित किसान तहसील का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

रियल टाइम खतौनी के जरिए भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल किया गया है जिससे भूमि विवाद और धोखाधड़ी को कम किया जा सके। हालांकि, लेखपालों द्वारा हिस्सा निर्धारण में की गई गलतियों से किसानों को परेशानी हो रही है। किसान तहसील कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का पूर्ण समाधान अब भी बाकी है।
विज्ञापन

बता दें कि इस गलती के कारण हालत यह हैं कि जिन किसानों के पास एक कड़ी जमीन है उनके पास 100 कड़ी और जिनके पास 100 कड़ी जमीन है उनकी आधी हो गई है। जिसको सुधारने के लिए किसान आए दिन तहसील का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंश निर्धारण खतौनी में लेखपालों द्वारा बिना जानकारी लिए ही खतौनी का निर्धारण कर दिया गया। जिसके चलते काफी अनियमितता देखने को मिल रही है। - सूर्य प्रकाश यादव, बसावन पट्टी।
यह समस्या मेरी ही नहीं सैकड़ों किसानों की है। आए दिन तहसील का चक्कर काटते हैं। समस्या का हल नहीं निकल रहा है। - रामविनय, तोनारी।
इस समस्या का निदान बिना शिविर लगाए नहीं हो सकता है। क्योंकि हर गांव में किसानों की यही समस्या है।
-बलराम यादव, मनियारपुर।

लेखपाल द्वारा मनमाने तरीके से किसानों का निर्धारण कर दिया गया जो पूरी तरह से न्याय संगत नहीं है। शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। -योगेंद्र यादव, मनियर।

वर्जन

80 प्रतिशत खतौनी का अंश निर्धारण कर दिया गया है। शेष खतौनी का अंश निर्धारण का काम चल रहा है। जिस भी किसानों के खतौनियों में कमी है उसे कोर्ट के माध्यम से ठीक किया जा रहा है। - अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed