फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accountant may fall down, be suspicious of suspending

अंकों की धांधली में लेखाकार पर गिरेगी गाज

Sat, 16 Sep 2017 11:40 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 16 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Accountant may fall down, be suspicious of suspending
इंटरव्यू - फोटो : logo
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला कंसल्टेंट, एकाउंटेंट/योजना सहायक, कंप्यूटर आपरेटर और खंड प्रेरकों का सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से हुए साक्षात्कार में अंको की धांधली में लेखाकार दोषी पाया गया है। जांच के बाद लेखाकार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए नियंत्रक आंतरिक लेखा को पत्र भेजने की तैयारी है। साथ ही डीपीआरओ भी कार्रवाई के घेरे में हैं।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत खंड प्रेरक और कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए 30 अगस्त को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया था। साक्षात्कार में पैनल ने नंबर देने के बाद जिला पंचायत राज कार्यालय की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर सेवा प्रदाता एजेंसी को प्रेषित की गई।
विज्ञापन


चयनित सूची को देख संदेह के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने सूची की जांच कराई। जांच में अभ्यर्थियों के अंकों में बढ़ोत्तरी और घटोत्तरी की गई है। जिसको टंकण का ज्ञान नहीं उसका नाम सूची में दर्ज है लेकिन जिसे टंकण आती है उसका नाम सूची से गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र जारी करते हुए इस कार्य के दोषियों के विरुद्घ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने डीपीआरओ से भी स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।


हालांकि विभाग का कोई भी अधिकारी इस मामले में अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों की मानें तो जांच के बाद लेखाकार पर निलंबन की कार्रवाई जिला प्रशासन के हाथों में न होने के कारण विभाग नियंत्रक यांत्रिक लेखा को कार्रवाई के लिए पत्र भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed