फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accountant accused of demanding money in the name of measurement

Azamgarh News: पैमाइश के नाम पर लेखपाल पर रुपये मांगने का आरोप

Wed, 13 Nov 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Accountant accused of demanding money in the name of measurement
निजामाबाद। तहसील में हल्का लेखपाल कमलेश यादव की ओर से पैमाइश की रिपोर्ट देने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। नुरुलैन अहमद निवासी सुराई ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि लेखपाल ने पहले 10,000 रुपये लिए और अब रिपोर्ट देने के लिए अतिरिक्त 10,000 रुपये की मांग की है। लेखपाल के पास फरिहा और सुराई का चार्ज भी है। जमीन की पैमाइश रिपोर्ट बनाने के नाम पर तीन महीने पहले लेखपाल ने 10,000 रुपये लिए गए थे। तीन महीने बाद भी रिपोर्ट नहीं दी, लगातार तहसील के चक्कर लगवाने के बाद लेखपाल अब 10,000 रुपये की और मांग कर रहा है। पीड़ित नुरुलैन अहमद ने तहसीलदार निजामाबाद केशव प्रसाद को मामले की जानकारी दी, जिन्होंने जांच करके विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहसील क्षेत्र में कई बार वकीलों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। आरोप है कि तहसील में कर्मचारियों ने अपने निजी लोग रखकर वसूली और भ्रष्टाचार करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed