फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Account post office will withdraw in any bank

किसी भी बैंक में हो खाता डाकघर करेगा निकासी

Fri, 17 Apr 2020 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Account post office will withdraw in any bank
आजमगढ़। लॉक डाउन में लोगों को खाते से पैसा निकालने में कोई असुविधा न हो इसके लिए डाक विभाग अपने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से विशेष सुविधा उपलब्ध करा रहा है। किसी भी बैंक में आप का खाता हो यदि वह आधार से लिंक है तो बिना बैंक पर गये आप अपने खाते से पैसा डाकघर अथवा उनके पीओएस के माध्यम से निकाल सकते है। आज से डाक विभाग आजमगढ़ व मऊ मुख्य डाकघर पर भी इस विशेष सुविधा की शुरूआत कर रहा है।
विज्ञापन

प्रवर डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्या ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते लोगों को घर से निकलने को मना किया गया है। लंबे समय से लॉक डाउन के चलते लोगों के पास घर पर जमा पूंजी खत्म हो चुकी है, वहीं गरीबों को सरकार भी विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक मदद खाते में उपलब्ध करा रही है। खाते से पैसा निकालने के लिए बैंक शाखाओं पर भारी भीड़ उमड़ रही है । जिसे देखते हुए डाक विभाग अपने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक व पीओएस के माध्यम से लोगों को उनके खाते से पैसा निकासी की सुविधा घर पर ही अथवा घर के पास ही उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए जरूरी है तो उस व्यक्ति के खाते का आधार से लिंक होना। आधार कार्ड के माध्यम से किसी भी बैंक के ग्राहकों को डाक विभाग उनके खाते से पैसा निकाल कर दे रहा है। ग्रामीणांचलों में पोस्टमैन व शाखा पोस्ट मास्टर के माध्यम से अपने खाते से पैसा निकाला जा सकता है तो वहीं शहर के लोगों के लिए मुख्य डाकघर आजमगढ़ व मऊ में भी शनिवार से यह सुविधा शुरू की जा रही है। डाकघर के मुख्य शाखा अथवा उपशाखाओं पर आने वाले लोगों को मास्क पहन कर आना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें विभाग उनके खाते से पैसा नहीं उपलब्ध करायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed