फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   accedant

सीओ को पीटने के बाद गाड़ी में की तोड़फोड़

Mon, 21 Sep 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
accedant
जीयनपुर में दुर्घटना के बाद चकबंदी विभाग के सीओ की तोड़ी गाड़ी। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। जीयनपुर कस्बा स्थित पेट्रोलपंप के पास सीओ चकबंदी की गाड़ी से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने सीओ के गाड़ी का पीछा कर रोक लिया और चालक व सीओ की पिटाई करने के साथ ही वाहन को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सीओ की पिटाई के दौरान किसी ने उनका मोबाइल भी उड़ा दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पारीपट्टी गांव निवासी 18 वर्षीय फहद अपने एक साथी अवनीश यादव निवासी महुलिया थाना बिलरियागंज के साथ बाइक से सोमवार की सुबह कहीं जा रहा था। जीयनपुर कस्बा स्थित पेट्रोलपंप के पास पीछे से आ रही कार से बाइक में धक्का लग गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और दोनों चोटिल हो गए। फहद का कुल्हा सरक गया है। घटना के बाद कार चालक रुकने के बजाए भागने लगा। कुछ लोगों ने कार का पीछा किया और सगड़ी तहसील के पास स्थित एक ढाबा के पास उसे रोक लिया। सभी चालक व उसमें सवार एक व्यक्ति की पिटाई करने लगे। इसके साथ ही गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। बाद में पता चला कि कार सवार सीओ सगड़ी चकबंदी 55 वर्षीय शैल राजीव कमल थे। लोगों ने सीओ के साथ ही उनके चालक बबलू को भी पीटा। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीओ व उनके चालक को प्राथमिक उपचार कराने के बाद थाने ले आई। वहीं कार के धक्के से घायल दोनों युवकों को भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर आदि नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed