फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Academic block, residential building and library of the university should be built soon

Azamgarh News: विवि के एकेडमिक ब्लॉक, आवासीय भवन और लाइब्रेरी जल्द बनवाएं

Thu, 18 May 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Academic block, residential building and library of the university should be built soon
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कार्यदायी संस्था निर्धारित समय में गुणवत्तायुक्त तरीके से कार्य को पूर्ण कराने, जो कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुए हैं उनकी टेंडर प्रक्रिया अमल में लाने के साथ ही महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के एकेडमिक ब्लॉक, आवासीय एवं लाइब्रेरी के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया है। । वह बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। जिलाधिकारी ने 739.14 करोड़ की लागत से जनपद में 71 निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजना एवं 50 लाख से अधिक लागत की सड़क निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होने कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी सीडी-5 को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के एकेडमिक ब्लॉक एक और दो, आवासी भवन एवं लाइब्रेरी आदि को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपीपीसीएल को संगीत महाविद्यालय के निर्माण कार्य को अगले माह तक प्रत्येक दशा में प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। डीएम ने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-5 को अटल आवासीय विद्यालय गंभीरवन को तत्काल स्थानांतरण की कार्रवाई किए जाने के लिए कहा। उन्होने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के निर्माण कार्य में अप्रैल से मई तक कोई प्रगति न होने पर नाराजगी जताई। मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा कार्यदायी संस्था के एमडी को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था पैकफेड को मार्टीनगंज तहसील में हो रहे एडीआर सेंटर (लोक अदालत) के निर्माण को जून तक हर हाल में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed