आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएवी डिग्री कालेज के मुख्य गेट पर एक समाचार चैनेल के मुख्य संपादक को महाराष्ट्र सरकार की ओर से गिरफ्तार करने के विरोध में महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका गया। कहा कि दुर्भावना वश उद्धव ठाकरे और एनसीपी गठबंधन के इशारे पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक संदीप सिंह गौड़ ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने उद्धव ठाकरे की सच्चाई को जनता से छुपाने के लिए ये गिरफ्तारी कराई है। यह सरेआम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की हत्या है। मीडिया की स्वतंत्रता पर रोक लगाकर महाराष्ट्र सरकार अपनी कमियों को छुपाने में लगी है। विद्यार्थी परिषद महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी कि महाराष्ट्र सरकार जल्द से जल्द मुख्य संपादक को रिहा करे नहीं तो उद्धव ठाकरे की मनमानी तानाशाही पर पूरे देश में विद्मार्थी परिषद का कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करेगा। शिवम पांडेय, दिनेश सिंह रघुवंशी, दिव्यांश राय, रंजीत सिंह, हिमांशु सिंह, अन्तरिक्ष सिंह, अभिनव सिंह, अमन दूबे, दिव्यांशु पांडेय, बागीश उपाध्याय, गौरव गुप्ता, रौनक सिंह उपस्थित रहे।