फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ABVP activists protest against Chinese similarities, burn effigy

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चाइनीज समानों का किया विरोध, फूंका पुतला

Wed, 11 Nov 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
ABVP activists protest against Chinese similarities, burn effigy
कलेक्ट्रेट चौराहे पर चीन र्निमित सामानों को जलाते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चाइनीज झालरों और अन्य समानों का विरोध करते हुए बहिष्कार किया और कलेक्ट्रेट चौराहे पर चाइना का पुतला फूंका। लोकल फार वोकल को मजबूत बनाए जाने की अपील किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर मंत्री रंजीत सिंह के नेतृत्व में नगर क्षेत्र दीपावली त्योहार पर उपयोग होने वाले चाइनीज झालरों और सामानों का बहिष्कार किया और कलेक्ट्रेट चौराहे पर चाइना का पुतला फूंका। जिला संगठन मंत्री शिवम पांडेय ने जनपद वासियों से लोकल फार वोकल को मजबूत बनाए जाने की अपील की गई। जिला संयोजक संदीप सिंह गौड ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से चाइनीज सामानों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की अपील किया। उन्होंने नगर के अग्रसेन चौराहे पर दिया जलाकर दीपाली त्योहार पर मिट्टी के दीप और मोमबत्ती जलाए जाने का अनुरोध किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह, नगर मंत्री रंजीत सिंह, हिमांशु सिंह, दिव्यांश राय, अमन दुबे, अभिनव सिंह, आदित्य यादव, गौरव गुप्ता, विजय सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed