{"_id":"5d34afde8ebc3e6d250db712","slug":"absorbed-in-water-pothole-azamgarh-news-vns47415696","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में डूबकर दो बालिकाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में डूबकर दो बालिकाओं की मौत
विज्ञापन
लाटघाट/सगड़ी। जिले में रविवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में मासूत समेत दो की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। दोनों बच्चियों की मौत से घरों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों ही हादसे खेलने के दौरान हुए।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रपुर लाटघाट दलित बस्ती की रहने वाली विद्या (9) पुत्री बबलू राम रविवार की शाम घर के पास खेल रही थी। इस दौरान वह गड्ढे में गिरकर डूबने लगी। लोग जब तक उसे पानी से बाहर निकालते की मौत हो गई। वह कक्षा चार की छात्रा थी। चार बहनों में बड़ी थी।
वहीं दूसरी घटना में नगर पंचायत अजमतगढ़ के वार्ड नंबर 9 निवासिनी 4 वर्षीया सोनी पुत्री राम निवास शनिवार को परिवार के अन्य बच्चों के साथ खेत पर गई हुई थी। खेत में एक बड़ा गड्ढा था, जिसमे पानी भरा हुआ था। खेलने के दौरान ही सोनी पानी भरे गड्ढे में गिर गयी और डूबने लगी। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन जब तक मौके पर पहुंच कर उसे बाहर निकालते तब तक डूब जाने से उसकी मौत हो चुकी थी। मृत बच्ची का एक भाई है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।