फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Absent in CDO inspection, 22 officers and employees including BDO withheld salary

सीडीओ के निरीक्षण में मिले अनुपस्थित, बीडीओ सहित 22 अधिकारियों व कर्मचारियों का रोका वेतन

Wed, 06 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Absent in CDO inspection, 22 officers and employees including BDO withheld salary
आजमगढ़। क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुबह 10 बजे सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला फूलपुर विकास खंड मुख्यालय पर जा धमके। यहां अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सभी अनुपस्थित थे। वार रूम में भी ताला बंद था। उन्होंने विकास खंड कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि सुबह 10 बजे विकास खंड कार्यालय खुला था लेकिन एडीओ पंचायत कार्यालय में बने वार रूम में ताला बंद था। 10 बजे के बाद ही सारे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए। कोरोना महामारी के दौरान मनरेगा का कार्य शुरू होने के उसे पूर्ण कराने के लिए निरीक्षण का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत अधिकारियों को सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक क्षेत्र भ्रमण करना है लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके लिए एडीओ सहकारिता, एडीओ आईएसबी, लेखाकार, उर्दू अनुवादक, वरिष्ठ सहायक, कंप्यूटर आपरेटर मनरेगगा, कंप्यूटर आपरेटर एसबीएम, दो खंड प्रेरक और सफाई कर्मी का एक दिन का वेतन रोका गया है। इसके बाद सीडीओ 10.20 बजे बीडीओ के कार्यालय पहुंचे जहां अनुचर राजेश रंजन को छोड़कर हर कोई अनुपस्थित पाया गया। इस पर सीडीओ ने बीडीओ, कंप्यूटर आपरेटर, सहायक लेखाकार और दो अनुचरों का वेतन रोक दिया। इसके बाद सीडीओ से 10.37 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी फूलपुर के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। मौके पर मुख्य सेविका मदयंती मौर्या उपस्थित मिली। बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य स्टाफ अनुपस्थित पाया गया। इस पर सीडीओ ने बाल विकास परियोजना अधिकारी, चार मुख्य सेविका, वरिष्ठ सहायक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने बीडीओ फूलपुर, बीएसए और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी से स्पष्टीकरण लेकर एक सप्ताह में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed