फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Absent children will also get ration and mid-day meal conversion cost

अनुपस्थित बच्चों को भी मिलेगा राशन और मिड डे मील का कन्वर्जन कास्ट

Tue, 23 Jun 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Absent children will also get ration and mid-day meal conversion cost
आजमगढ़। परिषदीय स्कूल में नामांकित सभी बच्चों को लॉकडाउन के दौरान का एमडीएम कंवर्जन कास्ट व राशन दिए जाने का निर्देश है। लेकिन कुछ जगहों पर सिर्फ उपस्थित रहने वाले बच्चों को ही यह लाभ देने की कवायद चल रही थी। अब एमडीएम प्राधिकरण के निदेशक ने पुन: पत्र जारी कर अनुपस्थित रहने वाले बच्चों को भी एमडीएम का राशन व कन्वर्जन कास्ट देने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

बीएसए को भेजे पत्र में मिशन निदेशक विजय किरन आनंद ने निर्देशित किया है कि सिर्फ उपस्थित रहने वाले नहीं बल्कि सभी नामांकित बच्चों को लॉक डाउन के दौरान का कंवर्जन कास्ट व राशन दिया जाना सुनिश्चित करें। 24 मार्च से 30 जून तक का राशन व कंवर्जन कास्ट दिया जाना है। कंवर्जन कास्ट माता-पिता, अभिभावक या छात्र के खाते में ही ट्रांसफमर की जाएगी। शासनादेश के अनुरूप कुल 76 दिनों का कंवर्जन कास्ट व राशन का वितरण होना है। प्राइमरी स्कूल के बच्चों के खाते में 374.29 व जूनियर स्कूल के बच्चों के खाते में 561.02 रुपये भेजे जाने हैं। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि जिस बच्चे या उनके माता-पिता या अभिभावक का खाता न हो, तत्काल खाता खुलवाया जाए। प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय ने बताया कि मिशन निदेशक के दिशानिर्देशों के अनुरूप कवायद शुरू करा दी गई है। जिले में लगभग तीन लाख बच्चों में एमडीएम के राशन व कंवर्जन कास्ट का वितरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed