फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Abir-Gulal flew in the Holi meeting ceremony of Mahila Mandal

महिला मंडल के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल

Tue, 22 Mar 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Abir-Gulal flew in the Holi meeting ceremony of Mahila Mandal
महिला मंडल द्वरा आयोजित होली मिलन समारोह में राधा कृष्ण के रुप में सजे बच्चें। - फोटो : AZAMGARH
महिला मंडल जनसेवा समिति की ओर से सोमवार की शाम को रोडवेज स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बीना सिंह, विशिष्ट अतिथि शिक्षक डॉ. गीता सिंह और नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा निरुपमा पाठक ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने गुलाल लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। बीना सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में हर धर्म के लोग मिलकर होली मना रहे हैं देखकर मन खुश हो गया। डॉ. गीता सिंह ने सबको होली का माहात्म्य बताया। संस्था की उपाध्यक्ष आयशा खान ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ाता है। इससे हमारे अंदर मेलजोल से रहने की भावना पुष्पित होती है। हमारे कार्यक्रम में हर धर्म के लोग मौजूद हैं। संस्था सचिव पूनम उमेश सिंह ने बताया कि क्योंकि हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों का संवाहक है। होली का त्योहार हमारे देश में हर धर्म के लोग मिलकर मनाते हैं जो कि आज इस समारोह में नजर आ रहा है। इस दौरान बच्चों और महिलाओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। संचालन आएशा खान ने किया। अंत में संस्था अध्यक्ष मधुमिता बनर्जी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया। इस मौके पर डा. सुष्मिता बनर्जी, सपना बनर्जी, अर्चना तिवारी, डा. इंदु श्रीवास्तव, सारिका सिंह, अनीता द्विवेदी, सोनल श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता, मधु गुप्ता, बबिता राय, जूली श्रीवास्तव ममता गुप्ता, उमा तिवारी,मांडवी , विजय लक्ष्मी मिश्रा आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed