फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Abhinay tops the district in CBSE Class XII

सीबीएसई बारहवीं में अभिनय ने किया जिला टॉप

Sat, 23 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Abhinay tops the district in CBSE Class XII
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे 12वीं के नतीजे घोषित किए। जिले के टॉपटेन सूची में इस बार भी बालको का जलवा रहा। सेंट जेवियर्स एलवल के अभिनय सिंह ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर रहे। वहीं सेंट जेवियस सम्मोपुर के प्रांजल सिंह 97.4 प्रतिशत व प्रत्यक्षा तिवारी 97.2 प्रतिशत अंक के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। कोरोना संक्रमण के चलते बीते दो सालों से परीक्षा आधी अधूरी अथवा पूरी स्थगित कर दी गई थी। 2020 में जहां आधी अधूरी परीक्षा के आधार पर परिणाम घोषित किया गया था, तो 2021 में पूरी परीक्षा ही स्थगित कर दी गई थी। बोर्ड ने 2021 का परीक्षा परिणाम प्री बोर्ड व स्कूलों द्वारा ऑनलाइन कराए गए टेस्ट आदि के आधार पर घोषित किया था। 2022 में भी परीक्षा की व्यवस्था में बदलाव हुआ था और दो बार में परीक्षा कराई गई। पहली परीक्षा नवंबर दिसंबर में मल्टीपल च्वाइस की हुई तो दूसरी परीक्षा मई में लिखित परीक्षा हुई। वर्तमान सत्र में पूरी परीक्षाएं हुई और दोनों परीक्षाओं के आधार पर बोर्ड ने परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से ही छात्रों में उत्सुकता देखने को मिली। सुबह 10 बजे के लगभग 12वीं का परीक्षा घोषित किया गया। सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर नीलेश श्रीवास्तव ने शीर्ष 10 स्थानों पर रहे छात्रों की सूची जारी किया। जिसमें इस बार भी बालिकाओं की अपेक्षा बालकों की संख्या ज्यादा रही। पहले स्थान पर सेंट जेवियर्स के अभिनय सिंह (97.6), दूसरे, तीसरे, चौथे व पांचवे स्थान पर सेंट जेवियर्स सम्मोपुर के प्रांजल यादव (97.4), प्रत्यक्षा तिवारी (97.2), मो. अकीब अशरफ (97) व अकक्षिता चतुर्वेदी (96.8) प्रतिशत रही। छहे स्थान पर क्रास बेली इंटरनेशनल स्कूल सठियांव के सिद्धार्थ मौर्या (96.2), सातवें स्थान पर सेंट जेवियर्स एलवल के इशान मिश्रा (95.8) व सेंट जेवियर्स सम्मोपुर की कोमल सिंह (95.8) प्रतिशत रहे। आठवें स्थान पर सेंट्रल पब्लिक स्कूल की गार्गी शुक्ला (95.2), नौवें स्थान पर ई-शान पब्लिक स्कूल के त्रिपुरारी यदव (95), दसवें स्थान पर सेंट जेवियर्स एलवल की आदित्या सिंह (94.9), आयूष कुमार सोनकर (94.8) व सर्वोदय पब्लिक स्कूल की अनुवर्तिका श्रीवास्तव (94.8) शामिल है। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए जिले में 4682 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed