फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   abhadrata ke aarop mein do shikshak hue nilambit

अभद्रता के आरोप में दो शिक्षक हुए निलंबित

Fri, 04 Nov 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
abhadrata ke aarop mein do shikshak hue nilambit
अभद्रता में दो शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ विरोध में आज धरने पर बैठेगा
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अतरौलिया। खंड शिक्षा अधिकारी अतरौलिया के साथ अभद्रता व शिक्षक के दायित्वों को निर्वहन न करने के आरोप में कंपोजिट विद्यालय वासेपुर डढ़वा के दो शिक्षकों को बृहस्पतिवार को बीएएस ने निलंबित कर दिया। उधर, निलंबन कार्रवाई के विरोध में प्राथमिक श्र्क्षक संघ ने शुक्रवार को धरना देने की चेतावनी दी है।

जानकारी मुताबिक, 21 अक्तूबर को खंड शिक्षा अधिकारी रवि शंकर यादव ने कंपोजिट विद्यालय वासेपुर डडवा का निरीक्षण किया था। उनका आरोप था कि निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक बृजेश त्रिपाठी व शैलेश कुमार सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसे लेकर उन्होंने विभागीय कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा था। वहीं प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों ने खंड शिक्षा अधिकारी पर उत्पीड़न एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर में आरोप लगाया कि बीईओ रवि शंकर यादव विद्यालय का निरीक्षण करने सुबह 8.55 पर विद्यालय आए। इस दौरान स्कूल पर प्रार्थना कराई जा रही थी। प्रार्थना समाप्त हुई तो उन्होंने प्रधानाध्यापक के साथ अध्यापकों को बुलाकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कार्यालय में रखी उपस्थिति पंजिका पर सभी अध्यापकों को अनुपस्थित कर दिया एवं अध्यापकों को निलंबित करने की चेतावनी देने लगे। बदसलूकी भी की। जबकि रवि शंकर यादव ने बताया कि वह 9.15 बजे निरीक्षण करने अपर निदेशक के आदेश पर पहुंचे तो वहां पर पांच अध्यापक एवं एक शिक्षामित्र अनुपस्थित रहे। इस बारे में पूछे जाने पर प्रधानाध्यापक एवं बाद में पहुंचे कुछ अध्यापक उग्र हो गए और उनके मारपीट पर आमादा हो गए। जिसकी सूचना उन्होंने बीएसए को दी है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है साथ ही उनसे स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed