फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Aam Aadmi Pati activists after winning the Delhi Legislative Assembly election

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एतिहासिक जीत के बाद झूमे आम आदमी पाटी के कार्यकर्ता

Tue, 11 Feb 2020 07:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 11 Feb 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Pati activists after winning the Delhi Legislative Assembly election
सिधारी स्थित कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH

आम आदमी पार्टी आजमगढ़  जिला कार्यालय सिधारी पर दिल्ली की जीत के उपलक्ष्य में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव को फूल मालाओं से लाद दिया। गाजे-बाजे के साथ सिधारी चौराहे पर जुलूस निकालकर लोगों को मिठाइयां बांटी।

विज्ञापन


सुबह से ही कार्यालय पर कार्यकर्ता जुटकर टेलीविजन पर चुनाव की खबरें देखते रहे। जैसे ही 50 से ज्यादा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने बढ़त बनाई कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को मिठाइयां खिलाने लगे। जिला संयोजक रविंद्र यादव ने कहा कि अब देश में मुद्दों की राजनीति की शुरूआत हो गई है।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि संप्रदायिक ताकतों का मुकाबला अब सिर्फ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। यह तय हो गया है कि भारत की जनता देश का दूसरा बंटवारा नहीं होने देगी। नफरत की राजनीति हारी है और मुहब्बत की राजनीति जीती है। तफसीर आलम, शाहिद खान, उमेश सिंह, नुरूलजमा, इसरार खां, अन्नू राय, विनोदयादव, अतुल यादव, रमेश पांडेय, अशोक यादव, आजाद राजभर, विवेक सिंह, डा. डीडी सिंह, रामरूप यादव, सुमित चौहान, उमेश यादव, प्रशांत राय, सद्दाम निहाल, जीशान अहमद, सेराज अहमद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed