फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   AAP is not allowed on the exemption of all political parties to protest

सभी राजनैतिक दलों को धरना प्रदर्शन की छूट पर आप को अनुमति नहीं

Tue, 12 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
AAP is not allowed on the exemption of all political parties to protest
मंगलवार को जनपद में पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और यूपी प्रभारी संजय सिंह सभा की अनुमति न मिलने से काफी आक्रोशित नजर आए। नगर के एक होटल में मीडियाकर्मियों से वार्ता करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार पहले मारो और फिर मुआवजा दो की राजनीति कर रही है। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत का मामला हो या व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी का मामला हो या गोरखपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता का मामला हो। सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतारू है। क्योंकि प्रदेश में सभी राजनैतिक दलों को धरना और प्रदर्शन की छूट है पर आप को अनुमति नहीं दी जाती है। लखीमपुर खीरी में जाते समय प्रशासन ने 56 घंटे प्रशासन ने रोका। आज आजमगढ़ में भी सभा करने की अनुमति नहीं दी गई। यह वही आजमगढ़ है जहां एक रेप पीड़िता महिला न्याय के लिए चार दिन थाने के चक्कर लगाई और अंत में न्याय न मिलने से जहर खाकर जान दे दी। बिजली के संकट को लेकर प्रदेश की जनता परेशान है।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। पार्टी किसी भी दल से समझौता नहीं करेगी। कोयले का संकट प्रायोजित है। देश में कोयले के स्टॉक की कमी नही है। पीएम अपने मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए यह प्रायोजित करा रहे हैं। कश्मीर में हो रही आतंकी घटनाओं पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से लगातार कश्मीर में आतंकवाद की घटनाएं बढ़ी हैं उससे साफ जाहिर है कि नरेंद्र मोदी ने जिस आतंकवाद को रोकने की बात कही थी वह झूठी थी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, नगर अध्यक्ष गोविंद दुबे, उमेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed