फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A youth was attacked for the third time in a land dispute shot has ancestral property in Mumbai and the vill

Azamgarh News: जमीनी विवाद में युवक पर तीसरी बार हुआ हमला, मारी गोली, मुंबई और गांव में है पुश्तैनी प्रापर्टी

Mon, 21 Apr 2025 04:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 21 Apr 2025 04:03 PM IST
सार

पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर तीसरी बार युवक पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार मुंबई और गांव में प्रापर्टी को लेकर दो परिवार आपस में लड़ रहे हैं और अब ये मामला खूनी संघर्ष का रूप ले चुका है और पटीदार पर आरोप है कि उसने गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। 
 

विज्ञापन
A youth was attacked for the third time in a land dispute shot has ancestral property in Mumbai and the vill
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में सोमवार की भोर में फज्र की नमाज पढ़ने जा रहे 55 वर्षीय सरफराज पुत्र हुसैन को जमीन विवाद में उनके पटीदार अनीश पुत्र सगीर ने गोली मार दी। गोली सरफराज के कूल्हे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने सरफराज की तहरीर पर अनीश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों पटीदारों के बीच मुंबई और गांव में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


2016 में भी मस्जिद में नमाज पढ़ते समय सरफराज पर गोली चलाई गई थी, जिसमें वह घायल हुए थे। बताया जाता है कि अनीश द्वारा बनाए गए एक मकान को सरफराज ने पूर्व में किसी अन्य को बेच दिया था, जिसके बाद विवाद और गहरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो सरफराज पर अब तक तीन बार जानलेवा हमला हो चुका है। जमीन बंटवारे का मसला अब तक अनसुलझा है, जिसके चलते दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपित की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed