{"_id":"6994a2c1e0172349eb07a452","slug":"a-youth-in-maharajganj-and-a-15-year-old-student-in-menhnagar-committed-suicide-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-145634-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: महाराजगंज में युवक, मेंहनगर में 15 वर्षीय छात्रा ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: महाराजगंज में युवक, मेंहनगर में 15 वर्षीय छात्रा ने दी जान
विज्ञापन
महाराजगंज/मेंहनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को खुदकुशी के दो मामले सामने आए। महाराजगंज में युवक ने पंदा लगाकर जान दे दी, वहीं मेंहनगर में 15 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
महाराजगंज के चकशिव गुलाम बढ़ई का पुरा गांव निवासी रवि ने बताया कि बड़े भाई राजू विश्वकर्मा (23) सोमवार रात भोजन के बाद कमरे में सोने चले गए थे। वह घर से कब निकले जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह जानकारी हुई कि घर से एक किमी की दूरी पर सिवान में शीशम के पेड़ पर लुंगी के सहारे उनका शव लटक रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी। चार भाइयों में राजू सबसे बड़ा और अविवाहित था। थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्य ने कहा कि राजू के परिजनों ने बताया कि वह कुछ समय से तनाव में था।
कमरे में सोया हुआ था भाई, बहन के फंदा लगाने की नहीं हुई जानकारी
मेंहनगर के गुरेहथा गांव में मंगलवार सुबह दुपट्टे के सहारे 15 वर्षीय अनुष्का का शव लटकता मिला। अनुष्का आठ वर्षीय छोटे भाई अंश के साथ कमरे में सोई हुई थी। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर मां ने दरवाजा खटखटाया। छोटे भाई ने नींद से उठकर दरवाजा खोला। अनुष्का को फंदे से लटका देख मां की चीख निकल गई। छोटे भाई अंश ने बताया कि वह नींद में था। बहन के इस कदम का पता ही नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेज दिया। अनुष्का दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। कक्षा आठवीं की छात्रा थी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।