फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man who went to take bath in Tamsa river with his friends drowned, his body was found two hours later

Azamgarh News: दोस्तों के साथ तमसा नदी में नहाने गया युवक डूबा, दो घंटे बाद मिला शव

Mon, 21 Apr 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take bath in Tamsa river with his friends drowned, his body was found two hours later
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शनिवार को दोस्तों संग नदी में नहाने गए युवक साहिल (19) की डूबने से मौत हो गई। वह सरायमीर थाना क्षेत्र के पठान टोला का निवासी था। कई दिनों से वह अपने ननिहाल मिर्जापुर गांव में रह रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सरायमीर थाना क्षेत्र के पठान टोला निवासी साहिल पुत्र रईस शनिवार की दोपहर 12.30 बजे आठ दोस्तों के साथ तमसा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। वहीं, साथ में मौजूद दोस्तों ने डूबते देखा तो शोर मचाने लगे, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं गया। वहां मौजूद एक बच्चा दौड़ता हुआ साहिल के मामा मुसफीक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वह गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद लोग नदी में उतरेे और उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। दो घंटे बाद उसका शव नदी से निकाला गया। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक साहिल अपने माता पिता की इकलौती संतान था। निजामाबाद थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed