फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man was going to see an acquaintance admitted in a nursing home, a truck hit him, he died on the spot

Accident in azamgarh: नर्सिंग होम में भर्ती परिचित को देखने जा रहा था युवक, ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Sat, 07 Jan 2023 03:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 07 Jan 2023 03:12 PM IST
सार

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शांतिपुर गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र नाथे 27 वर्ष शुक्रवार की रात साइकिल से बिलरियागंज स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती किसी परिचित को देखने जा रहे थे। जैसे ही वह गोरिया बाजार के पास पहुंचे सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
A young man was going to see an acquaintance admitted in a nursing home, a truck hit him, he died on the spot
नर्सिंग होम में भर्ती परिचित को देखने जा रहा था युवक, ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गोरिया बाजार में शुक्रवार की देर रात साइकिल सवार युवक को एक अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शांतिपुर गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र नाथे 27 वर्ष शुक्रवार की रात साइकिल से बिलरियागंज स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती किसी परिचित को देखने जा रहे थे। जैसे ही वह गोरिया बाजार के पास पहुंचे सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जानकारी होने पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता की मौत 25 दिन पहले हुई थी। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed