{"_id":"66575e8a96bcf16c7a08d9da","slug":"a-young-man-riding-a-bike-died-after-being-hit-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-115952-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्राइवेट बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्राइवेट बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज रोड पर प्राइवेट बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के समय वह अपनी चचेरी बहन को विद्यालय छोड़ कर लौट रहा था।
बरदह थाना के लीलाई गांव निवासी आदित्य (18) बुधवार की सुबह अपनी चचेरी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए बड़गहन स्थित एक महाविद्यालय पर छोड़ने गया था। महाविद्यालय पर बहन को छोड़कर वह वापस घर लौट रहा था। अभी वह उसरगांवा ग्राम के पास ही पहुंचा था कि जौनपुर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को इलाज के लिए जौनपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक आदित्य दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था और इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण किया था।