फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man out for a morning walk died in an accident

Azamgarh News: सुबह टहलने निकले युवक की दुर्घटना में मौत

Fri, 13 Sep 2024 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
A young man out for a morning walk died in an accident
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो (बिंद्रा बाजार) में थाने के पास बृहस्पतिवार की सुबह टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रसूलपुर माफी गांव निवासी भरत कुमार (35) प्रतिदिन टहलने के लिए जाते थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह रोज की भांति टहलने के लिए निकले। अभी वह रानीपुर रजमो (बिंद्रा बाजार) थाने से 50 मीटर आगे हाइडिल के सामने से गुजर रहे थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने भरत कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक कुर्सी और खाट बीनकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक पांच भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed