फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man going to his in-laws house to celebrate Chhath Puja died in a road accident

Azamgarh News: छठ पूजा मनाने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Fri, 08 Nov 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man going to his in-laws house to celebrate Chhath Puja died in a road accident
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर गांव के पास बुधवार की देर रात 8.30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक छठ पूजा मनाने के लिए ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी निवासी रमेश राजभर (38) की ससुराल थाना क्षेत्र के ही कुकुड़ीपुर गांव में है। वह घटना के शाम साइकिल से ससुराल कुकुड़ीपुर जा रहा था। वह जैसे ही कुकुड़ीपुर पहुंच कर सड़क पार कर रहा था कि तेज रफ्तार वाहन उसे धक्का मारकर फरार हो गया। हादसे में रमेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर लाेहरा के चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की पत्नी माया राजभर अपनी बच्ची के साथ पहले ही मायके कुकुड़ीपुर आ गई थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed