फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man died after being hit by a tractor trolley

Azamgarh News: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a tractor trolley
अंबारी। खांजहांपुर-सैदपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक बाजार से पैदल ही घर जा रहा था। मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सचिन यादव (22) पुत्र लालमन निवासी खांजहांपुर नाऊ का पूरा कोतवाली फूलपुर बृहस्पतिवार की शाम लगभग चार बजे खांजहांपुर बाजार से पैदल ही घर जा रहा था। जैसे ही वह खांजहांपुर चौक से एक किमी सैदपुर मार्ग पर पहुंचा था तभी पीछे से आ रही गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर से युवती की मौत

आजमगढ़। पल्हना बाजार में साइकिल से दवा लेने आई एक लड़की की ट्रैक्टर से दब जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। तरवां थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर भरथीपुर गांव निवासी चंद्रकला (27) पुत्री रामूराम बृहस्पतिवार को साइकिल से दवा लेने के लिए पल्हना बाजार गई थी। लहुआ तिराहे पर पहुंची ही थी कि ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। वहीं, परिवार में मातम छाया हुआ है। ट्रैक्टर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया जबकि ड्राइवर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed