फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man climbed a high-voltage wire pole after his girlfriend refused to marry him.

UP: प्रेमिका के शादी से इन्कार करने पर हाई वोल्टेज तार के खंभे पर चढ़ा युवक, युवती के पहुंचने पर नीचे उतरा

Wed, 11 Mar 2026 12:17 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 11 Mar 2026 12:17 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में जहानागंज की पुलिस ने प्रेमिका को बुलवाकर युवक को नीचे उतारा, फिर थाने लेकर चल गई। युवक इसलिए नाराज था, क्योंकि युवती ने शादी से इन्कार कर दिया था।

विज्ञापन
A young man climbed a high-voltage wire pole after his girlfriend refused to marry him.
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के जहानागंज थाना के परासी गांव निवासी राहुल मंगलवार को दसबारी गांव से करीब सौ मीटर दूर स्थित हाई वोल्टेज तार के खंभे पर चढ़ गया। वह प्रेमिका के शादी से इन्कार करने से नाराज था। करीब डेढ़ घंटे तक चले ड्रामे के बाद जब प्रेमिका मौके पर आई और उससे बात की तो युवक खंभे से नीचे उतरा। राहुल का एक युवती से ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रेमी सबसे पहले अपने ननिहाल मुहम्मदाबाद गोहना के दतौली गांव पहुंचा। वहां से सीधे दसबारी गांव आ गया। प्रेमिका को फोन किया। कुछ देर तक बाद करने के बाद दाेनों में कुछ कहासुनी हुई। इसी बीच प्रेमी नाराज होकर गांव से करीब सौ मीटर दूर हाई वोल्टेज तार के खंभे पर चढ़ गया। वहां लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन

पहुंची पुलिस

कुछ देर बाद डायल 112 और स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के साथ आसपास के लोग उसे खंभे से उतरने के लिए कहते रहे। लेकिन युवक प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा था। कोशिश के बाद जब वह खंभे से नहीं उतरा तो मौके पर प्रेमिका को बुलाया गया। जब प्रेमिका ने प्रेमी को खंभे से उतरने के लिए कहा तो वह उतर गया।

पुलिस उसे थाने लेकर गई। प्रेमी ने बताया कि दाेनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। अब प्रेमिका और उसके घर वाले शादी से इन्कार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाकर बात हो रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed