फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A woman was grazing buffaloes when she was struck by lightning and died, one injured

Azamgarh News: भैंस चरा रही थीं महिला पर गिरी बिजली मौत, एक घायल

Sun, 13 Jul 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A woman was grazing buffaloes when she was struck by lightning and died, one injured
बरदह (आजमगढ़)। सिवान में भैंस चरा रही महिला पर शनिवार को बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला झुलसकर घायल हो गई। यह घटना बरदह थाना क्षेत्र के बड़गहन गांव में हुई।
विज्ञापन

मृतका कैलाशी देवी (42) रमेश राजभर की पत्नी थीं। जानकारी के अनुसार दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में कैलाशी देवी आ गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, आशा देवी पत्नी अंचन भी वहीं मौजूद थीं, जो आंशिक रूप से झुलस गईं। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। ग्राम प्रधान धर्मवीर यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed