फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A unique combination of modernity and art

Azamgarh News: रेलवे स्टेशन पर दिखेगा आधुनिकता और कला का अनुपम संयोग

Wed, 13 Mar 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
A unique combination of modernity and art
आजमगढ़। अमृत भारत योजना के तहत आजमगढ़ और खोरासन रोड में बन रहे रेलवे स्टेशन पर आधुनिकता और कला संस्कृति का अनुपम संंगम देखने को मिलेगा। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का 27.5 करोड़ रुपये से और खोरासन रोड रेलवे स्टेशन का 17.17 करोड़ रुपये से कायाकल्प किया जा रहा है। इन दोनों स्टेशनों पर आधुनिकता और कला का अनुपम संयोग देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ के दो रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल शिलान्यास किया था। इसमें रेलवे स्टेशन आजमगढ़ और खोरासन रोड रेलवे स्टेशन भी शामिल है। दोनों स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत बनाया जा रहा है। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के अंतर्गत 27.5 करोड़ की लागत से नई सुविधाओं के साथ पुरानी सुविधाओं को अपग्रेड करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

योजना के तहत स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया का विकास तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का अपग्रेडेशन किया जाएगा। कला और संस्कृति को आधुनिकता के माले में पिरोया जाएगा। जहां एक तरफ स्टेशन परिसर में फाउंटेन, उन्नत लाइटिंग होगी वहीं जनपद की संस्कृति व महत्वपूर्ण स्थल का चित्रण होगा। साथ ही एक प्रतिमा स्थापित होनी है। हालांकि अभी चयन नहीं हो सका है कि प्रतिमा किसकी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पेयजल और सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लाेसाइन बोर्ड, एलईडी, स्टेशन नाम पट्टिकाओं तथा वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालय बनाए जाएंगे। वहीं, यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए दो लिफ्ट भी बनाया जाएगा। इसी प्रकार खोरासन रोड रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर स्थानीय कला व संस्कृति को दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशन का सौंदर्यीकरण, प्लेटफार्म सरफेस का अपग्रेडेशन, ट्रेन आवागमन का डिजिटल डिस्प्ले, सुविधाजनक वॉटर हाइड्रेंट, एसी वेटिंगरूम, कोच गाइडेंस, मॉडर्न टॉयलेट, दो लिफ्ट, एक एस्केलेटर बनाए जाएंगे।

अमृत भारत योजना के तहत तैयार हो रहा स्टेशन आधुनिकता और कला दोनों का संगम होगा। यात्रियों की हर सुविधा से लैस होगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।- अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed