फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A Tiranga Yatra was taken out featuring a 300-meter-long tricolour.

Azamgarh News: 300 मीटर के तिरंगे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 15 Aug 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A Tiranga Yatra was taken out featuring a 300-meter-long tricolour.
शहर में निकली तिरंगा यात्रा में छात्राओं द्वारा बनाई गई झांकी। श्रोत-कॉलेज
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जिले में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।
विज्ञापन

लक्षिरामपुर स्थित वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस की ओर से 300 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वेदांता हॉस्पिटल के निदेशक विशाल जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। हर घर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए। वेदांता ग्रुप के प्रबंध निदेशक ऋत्विक जायसवाल ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा मुकेरीगंज, पहाड़पुर, तकिया चौक, मातबरगंज, पुरानी सब्जी मंडी, पांडेय बाजार और शिब्ली नेशनल कॉलेज होते हुए वापस परिसर पहुंची। प्राचार्या डॉ. रीना पांडेय के मार्गदर्शन में निकली यात्रा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ ने भाग लिया।
सरायमीर के पंचायत इंटर कॉलेज खानपुर में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह और विद्यालय स्टाफ के नेतृत्व में छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।
अहरौला के श्री शंकर जी इंटर कॉलेज कटवा गहजी में स्काउट, एनसीसी कैडेट और छात्र-छात्राओं ने करीब तीन किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली।
प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह के नेतृत्व में यात्रा गहजी, इब्राहिमपुर, सर्वेपुर और भीमलपट्टी होते हुए कॉलेज पहुंची। इसके बाद भारत विभाजन की विभीषिका पर संगोष्ठी हुई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
रानी की सराय के सेठवल स्थित विद्यालय से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। यात्रा में अनिल पासवान समेत शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
लालगंज : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को लालगंज में उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के नेतृत्व में निकली यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
हाथों में तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े, जिससे कस्बे का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। तिरंगा यात्रा तहसील परिसर से शुरू होकर कस्बा लालगंज होते हुए सिनेमा हॉल के पास पहुंची।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, चौकी प्रभारी लालगंज रविंद्र पांडेय, एसआई राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
--------------
शिब्ली कॉलेज में निकली तिरंगा यात्रा
फोटो संख्या 37
आजमगढ़। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शिब्ली नेशनल कॉलेज में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्राचार्य प्रो. अफसर अली के मार्गदर्शन में आयोजित यात्रा में 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों की भी सक्रिय सहभागिता रही।
यात्रा रवाना होने से पहले प्राचार्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। प्राचार्य ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा पहाड़पुर, तकिया बाजार, पुरानी कोतवाली होते हुए पांडे बाजार पहुंची और वहां से वापस महाविद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते रहे। इससे वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

यात्रा के समापन पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों के अनुशासन, उत्साह और सहभागिता की सराहना की। उन्होंने सभी से अपने साथ ले जाए गए तिरंगे को घरों पर सम्मानपूर्वक लगाने और ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। फिजिकल एजुकेशन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आसिम खान ने कार्यक्रम के समन्वयक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed