फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A team was formed to investigate corruption, but no investigation even after a monthA team was formed to investigate corruption, but no investigation even after a month

Azamgarh News: भ्रष्टाचार की जांच के लिए बनी टीम, एक माह बाद भी जांच नहीं

Wed, 30 Jul 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
A team was formed to investigate corruption, but no investigation even after a monthA team was formed to investigate corruption, but no investigation even after a month
बरदह। ठेकमा ब्लॉक के इशहाकपुर गांव में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच के लिए गठित टीम एक माह बाद भी जांच नहीं की। जबकि डीएम ने एक महीने में ही जांच करके रिपोर्ट देने को कहा था। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दोबारा शिकायत पत्र सौंपकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के रुदल राजभर, अवधेश राजभर, चंद्रिका राजभर सहित ने आरोप लगाया है कि ग्राम निधि व विधायक निधि से कराये गये कई विकास कार्य या तो अधूरे हैं या फिर केवल कागजों पर ही दर्शाए गए हैं। इस संबंध में उन्होंने 13 जून 2025 को शपथ पत्र सहित शिकायती पत्र जिलाधिकारी को सौंपा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और अधिशासी अभियंता (बाल विकास खंड) को जांच अधिकारी नियुक्त कर 30 दिनों में रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। लेकिन तय समय सीमा बीतने के बावजूद जांच प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। इस पर ग्रामीणों ने 29 जुलाई 2025 को फिर से डीएम को शिकायत पत्र सौंपकर जांच में तेजी लाने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed